Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: सितम्बर से महिलाओ के खाते में मिलेगा 10,000 रूपये, आवेदन शुरू 



Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025:( मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 )-- बिहार सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना” को मंजूरी दी है। इस योजना का मकसद है – महिलाओं को उनकी पसंद का काम शुरू करने के लिए आर्थिक मदद देना और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना। नारी सशक्तिकरण के लिए या बहुत ही प्रभाव कारी  है।


योजना में क्या मिलेगा?


सबसे पहले हर परिवार की एक महिला को ₹10,000 सीधे बैंक खाते में दिए जाएंगे।

रोजगार शुरू करने के 6 महीने बाद ₹2 लाख तक की अतिरिक्त मदद मिलेगी।

यानी कुल मिलाकर एक महिला को ₹2.10 लाख तक की सहायता मिल सकती है।



योजना का उद्देश्य


महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना।

परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए 

गांव और शहर दोनों जगह रोजगार के नए अवसर पैदा करना।

पलायन को रोकना और महिलाओं के कामों को बाजार तक पहुँचाना।



किसे मिलेगा फायदा?


सिर्फ महिलाओं को।

बिहार राज्य की महिलाएँ ही पात्र होंगी।

एक परिवार से केवल एक महिला को यह लाभ मिलेगा।

बैंक खाता आधार से लिंक होना ज़रूरी है।



किन कामों के लिए मिल सकता है पैसा?


सरकार ने 18 रोजगार विकल्प सुझाए हैं। 

नीचे दिए गए विकल्पों में से आप किसी भी प्रकार के ऑप्शन को चुन सकते हैं। विकल्प चुनते समय आपको रुचि पर भी थोड़ा ध्यान रखना जरूरीहै। क्योंकि जिस काम में आप ऋषि लेकर करते हैं वहां सफलता की दर बढ़ जाती है।

कुछ प्रमुख हैं –

किराना दुकान

फल-सब्ज़ी का कारोबार

डेयरी प्रोडक्ट बिजनेस

मोबाइल रिपेयर व रिचार्ज

स्टेशनरी व फोटोकॉपी सेंटर

ब्यूटी पार्लर

कपड़ा व सिलाई सेंटर

ई-रिक्शा या ऑटो रिक्शा

बकरी, मुर्गी या गौ पालन



आवेदन कैसे करें?


👉 ग्रामीण महिलाएँ (ऑफलाइन):


आवेदन फॉर्म भरें, सभी दस्तावेज़ लगाएँ और जीविका समूह में जमा करें।


👉 शहरी महिलाएँ (ऑनलाइन):


आवेदन करने का प्रक्रिया नीचे दिखाया गया है आप स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें।


सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।

आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।

सबमिट करने के बाद रिसीविंग स्लिप सुरक्षित रखें।


(नोट: यदि महिला जीविका समूह से जुड़ी नहीं है, तो पहले सदस्यता फॉर्म भरना होगा।)


इस योजना से उम्मीदें


यह योजना महिलाओं के लिए एक नया उजाला लेकर आई है। अब महिलाएँ अपने सपनों का छोटा-बड़ा कारोबार शुरू कर सकती हैं। घर-परिवार की जिम्मेदारी निभाते हुए भी वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी। सरकार का यह कदम न सिर्फ महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करेगा, बल्कि पूरे समाज को एक नई दिशा देगा।


निष्कर्ष


मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 बिहार की महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर है। अगर आप भी अपना रोजगार शुरू करने का सपना देख रही हैं, तो इस योजना का फायदा ज़रूर उठाइए।