अध्याय – 1 : भारत में संरचनात्मक परिवर्तन की प्रक्रियाएँ
1. औद्योगीकरण क्या है?
उत्तर: जब मशीनों की मदद से खनिज पदार्थों और कृषि से मिलने वाली वस्तुओं को बड़े पैमाने पर बनाया जाता है, तो इस प्रक्रिया को औद्योगीकरण कहते हैं।
2. नगरीकरण क्या है?
उत्तर: जब गाँव धीरे-धीरे शहरों में बदलने लगते हैं और वहाँ शहरी सुविधाएँ बढ़ जाती हैं, तो इसे नगरीकरण कहते हैं।
3. उपनिवेशवाद क्या है?
उत्तर: जब कोई शक्तिशाली देश किसी कमजोर देश पर कब्जा कर लेता है और वहाँ के लोगों तथा संसाधनों का उपयोग अपने लाभ के लिए करता है, तो इसे उपनिवेशवाद कहा जाता है।
4. सामाजिक परिवर्तन क्या है?
उत्तर: जब समाज में लोगों के रहने-सहने के तरीके, सोच, परंपराएँ और आपसी संबंध बदलने लगते हैं, तो इसे सामाजिक परिवर्तन कहते हैं।
उदाहरण:
पहले लोग संयुक्त परिवार में रहते थे, अब छोटे (एकल) परिवार बढ़ रहे हैं।
पहले महिलाएँ केवल घर तक सीमित थीं, अब शिक्षा और नौकरी में आगे बढ़ रही हैं।
पहले जीवन ज्यादा ग्रामीण था, अब शहरी और तकनीकी हो गया है।
5. सामाजिक परिवर्तन की प्रक्रिया क्या है? उत्तर: समय के साथ समाज में लोगों की सोच, परंपराएँ, रीति-रिवाज और संबंधों में जो धीरे-धीरे बदलाव होता है, उसे सामाजिक परिवर्तन की प्रक्रिया कहते हैं। यह प्रक्रिया हमेशा चलती रहती है।
6. सामाजिक परिवर्तन के प्रमुख कारण (कारक)
शिक्षा: शिक्षा से लोगों की सोच बदलती है।
संचार के साधन: टीवी, मोबाइल और इंटरनेट से नई जानकारी मिलती है।
परस्पर निर्भरता: लोग एक-दूसरे के संपर्क में आते हैं, जिससे नए विचार आते हैं।
समाज का खुलापन: खुला समाज नई बातों को जल्दी अपनाता है।
7. सामाजिक विकास क्या है? उत्तर: जब समाज के सभी लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और समान अवसर मिलते हैं और समाज में शांति व प्रगति होती है, तो इसे सामाजिक विकास कहते हैं।
8. बाल श्रमिक किसे कहते हैं? उत्तर: जब 5 से 14 वर्ष की उम्र के बच्चे पढ़ाई और खेलने की जगह काम करने लगते हैं, तो उन्हें बाल श्रमिक कहा जाता है।
9. भारतीय समाज पर औद्योगीकरण के प्रभाव
काम अब जाति के बजाय शिक्षा और योग्यता के आधार पर मिलने लगा।
मशीनों के कारण कुटीर उद्योग कमजोर हो गए।
गाँवों से शहरों की ओर लोगों का पलायन बढ़ा।
समाज में समानता और प्रगति के अवसर बढ़े।
10. औद्योगीकरण की चार विशेषताएँ
विज्ञान और तकनीक का उपयोग बढ़ गया है।
उत्पादन और आय में वृद्धि होती है।
शहरों का विकास तेजी से होता है।
लोगों की सोच और जीवनशैली आधुनिक बनती है।
11. औद्योगीकरण के नकारात्मक परिणाम
संयुक्त परिवार टूटने लगे।
झुग्गी-झोपड़ियों का विकास हुआ।
पर्यावरण प्रदूषण बढ़ा।
अपराध और बेरोजगारी जैसी समस्याएँ बढ़ीं।
12. औद्योगीकरण के दो मुख्य परिणाम
शहरों की जनसंख्या बढ़ गई।
रोजगार के नए अवसर पैदा हुए।
13. नगरीकरण के सामाजिक प्रभाव
लोगों की जीवनशैली आधुनिक हो गई।
संयुक्त परिवार कम होकर छोटे परिवार बढ़ गए।
रोजगार और व्यापार के अवसर बढ़े।
लोगों में राजनीतिक जागरूकता बढ़ी।
प्रदूषण और अपराध की समस्याएँ भी बढ़ीं।

0 Comments
Post a Comment
Please, Don't enter any spam link in the comment box