Political Science 12th Book 1 Chapter 4 subjective
लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Questions)
प्रश्न 1. क्षेत्रीय संगठन किसे कहते हैं?
उत्तर: जब दो या दो से अधिक देश मिलकर किसी साझा उद्देश्य (जैसे आर्थिक या सुरक्षा संबंधी) की प्राप्ति के लिए एक संगठन बनाते हैं, तो उसे क्षेत्रीय संगठन कहा जाता है।
उदाहरण: यूरोपीय संघ (EU) और आसियान (ASEAN)।
प्रश्न 2. आसियान (ASEAN) के मुख्य उद्देश्य क्या हैं?
उत्तर: आसियान के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं:
सदस्य देशों के बीच आर्थिक विकास की गति को तेज करना।
सामाजिक और सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा देना।
क्षेत्रीय शांति और कानून के शासन को बनाए रखना।
सदस्य देशों के बीच सहयोग की भावना को मजबूत करना।
प्रश्न 3. आसियान की किन्हीं दो उपलब्धियों को बताएं।
उत्तर: आसियान की दो मुख्य उपलब्धियां इस प्रकार हैं:
1992: आसियान देशों ने 15 वर्षों के भीतर 'एशियाई मुक्त व्यापार क्षेत्र' (AFTA) बनाने का निर्णय लिया।
1994: सुरक्षा और विदेश नीति में तालमेल के लिए 'आसियान क्षेत्रीय मंच' (ARF) की स्थापना की गई।
प्रश्न 4. आसियान विजन 2020 की मुख्य बातें क्या हैं?
उत्तर: 'विजन 2020' में आसियान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बहुमुखी (Outward-looking) भूमिका पर जोर दिया गया है। इसका मुख्य लक्ष्य टकराव की जगह बातचीत को प्राथमिकता देना और क्षेत्रीय विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना है।
प्रश्न 5. शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के दो उद्देश्य बताएं।
उत्तर: 1. सदस्य देशों के बीच आपसी विश्वास और मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करना।
2. राजनीतिक, व्यापार, तकनीकी और सांस्कृतिक क्षेत्रों में प्रभावी सहयोग को बढ़ावा देना।
प्रश्न 6. खुली अर्थव्यवस्था (Open Economy) क्या है?
उत्तर: ऐसी अर्थव्यवस्था जिसमें एक देश का अन्य देशों के साथ आयात और निर्यात निर्बाध रूप से होता है, उसे 'खुली अर्थव्यवस्था' कहते हैं। इसमें वस्तुओं और सेवाओं का वैश्विक व्यापार होता है।
प्रश्न 7. प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) क्या है?
उत्तर: जब किसी एक देश की कंपनी या व्यक्ति किसी दूसरे देश की कंपनी या व्यापार में निवेश करता है, तो उसे प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) कहा जाता है।
प्रश्न 8. यूरोपीय संघ (EU) क्या है और इसके उद्देश्य क्या हैं?
उत्तर: यूरोपीय संघ 27 यूरोपीय देशों का एक राजनीतिक और आर्थिक मंच है, जिसका गठन 1992 में मास्ट्रिस्ट संधि के द्वारा हुआ था।
मुख्य उद्देश्य: समान विदेश व सुरक्षा नीति, आंतरिक मामलों और न्याय में सहयोग, तथा एक समान मुद्रा (Euro) को अपनाना।
प्रश्न 9. ब्रिक्स (BRICS) क्या है?
उत्तर: ब्रिक्स दुनिया की पांच उभरती अर्थव्यवस्थाओं का एक समूह है। इसकी स्थापना 2006 में हुई थी। इसके सदस्य देश हैं: ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका।
प्रश्न 10. बंद अर्थव्यवस्था (Closed Economy) क्या है?
उत्तर: ऐसी अर्थव्यवस्था जिसका अन्य देशों के साथ कोई आर्थिक संबंध या व्यापार (आयात-निर्यात) नहीं होता, उसे 'बंद अर्थव्यवस्था' कहते हैं। यहाँ व्यापार केवल देश की सीमाओं के भीतर होता है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Questions)
प्रश्न 1. आसियान (ASEAN) क्या है? इसकी भूमिका पर प्रकाश डालें।
उत्तर: आसियान (Association of Southeast Asian Nations) दक्षिण-पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का एक संगठन है।
स्थापना: 8 अगस्त 1967 को बैंकॉक घोषणा पत्र के माध्यम से।
मुख्यालय: जकार्ता (इंडोनेशिया)।
सदस्य देश (10): इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस, म्यांमार और कंबोडिया।
भूमिका: आसियान ने आर्थिक विकास के साथ-साथ क्षेत्र में राजनीतिक स्थिरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ क्षेत्रीय संगठन है।
प्रश्न 2. चीन की बढ़ती अर्थव्यवस्था के क्या कारण हैं? संक्षेप में वर्णन करें।
उत्तर: 1978 के बाद चीन एक महाशक्ति के रूप में उभरा है। इसके प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं:
आर्थिक सुधार: 1978 में देंग श्याओपेंग ने 'ओपन डोर' (खुले द्वार की नीति) अपनाई, जिससे विदेशी व्यापार शुरू हुआ।
चरणबद्ध विकास: चीन ने 'शॉक थेरेपी' के बजाय अपनी अर्थव्यवस्था को धीरे-धीरे खोला।
निजीकरण: 1982 में खेती का और 1998 में उद्योगों का निजीकरण किया गया, जिससे उत्पादन बढ़ा।
विदेशी निवेश: विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) बनाकर चीन ने भारी मात्रा में विदेशी निवेश आकर्षित किया।
WTO में शामिल होना: 2001 में विश्व व्यापार संगठन (WTO) का सदस्य बनने के बाद चीन का वैश्विक व्यापार पर दबदबा और बढ़ गया।

0 Comments
Post a Comment
Please, Don't enter any spam link in the comment box