Political sci


ence Book 1 Chapter 6 subjective 


लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Questions)

1. संयुक्त राष्ट्र के उद्देश्य क्या हैं?

उत्तर:- संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं:

  • अंतर्राष्ट्रीय शांति व सुरक्षा बनाए रखना।

  • अंतर्राष्ट्रीय विवादों का शांतिपूर्ण समाधान करना।

  • सदस्य राष्ट्रों के मध्य मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित करना।

  • विश्व में सामाजिक व आर्थिक विकास को बढ़ावा देना।

  • अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना।

2. संयुक्त राष्ट्र संघ के अंगों के नाम बताइए।

उत्तर:- संयुक्त राष्ट्र संघ के निम्नलिखित छह अंग हैं:

  1. सचिवालय

  2. महासभा

  3. सुरक्षा परिषद

  4. आर्थिक एवं सामाजिक परिषद

  5. न्यास परिषद

  6. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय

3. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद क्या है? अथवा, सुरक्षा परिषद के गठन की विवेचना करें।

उत्तर:- सुरक्षा परिषद संयुक्त राष्ट्र संघ का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जिसे संघ की 'कार्यपालिका' भी कहा जाता है। इसमें कुल 15 सदस्य होते हैं, जिनमें 5 स्थाई और 10 अस्थाई सदस्य होते हैं। ब्रिटेन, अमेरिका, फ्रांस, रूस और चीन इसके स्थाई सदस्य हैं, जिन्हें वीटो पावर प्राप्त है। अस्थाई सदस्यों का चुनाव महासभा द्वारा 2 वर्षों के लिए किया जाता है।

4. संयुक्त राष्ट्र की महासभा के संगठन की विवेचना कीजिए।

उत्तर:- महासभा संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च अंग है, जिसे 'विश्व की संसद' भी कहा जाता है। इसमें वर्तमान में सदस्य देशों की संख्या 193 है। प्रत्येक सदस्य राष्ट्र इसमें पाँच प्रतिनिधि भेज सकता है, परंतु उनका वोट (मत) केवल एक ही होता है। वर्ष में एक बार इसका नियमित अधिवेशन होता है।

5. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।

उत्तर:- सचिवालय का अध्यक्ष 'महासचिव' होता है। इसकी नियुक्ति सुरक्षा परिषद की सिफारिश पर महासभा द्वारा 5 वर्षों के लिए की जाती है। महासचिव सचिवालय का प्रधान और पूरे संघ का मुख्य प्रशासनिक अधिकारी होता है। संयुक्त राष्ट्र के प्रथम महासचिव ट्रिग्वि लाई थे और वर्तमान महासचिव एंटोनियो गुटेरस हैं।

6. वीटो शक्ति क्या है? वह किसे प्राप्त है?

उत्तर:- वीटो पावर (निषेधाधिकार) सुरक्षा परिषद के पाँच स्थाई सदस्यों को प्राप्त वह अधिकार है, जिसके आधार पर कोई भी देश किसी फैसले के खिलाफ जाकर उसे रोक सकता है। यदि कोई एक स्थाई सदस्य भी किसी प्रस्ताव पर असहमत होकर वीटो का प्रयोग करता है, तो वह प्रस्ताव खारिज हो जाता है।

7. संयुक्त राष्ट्र संघ की दो असफलताएं बताएं।

उत्तर:- संयुक्त राष्ट्र संघ की दो प्रमुख असफलताएं निम्नलिखित हैं:

  1. संयुक्त राष्ट्र संघ शीत युद्ध को रोकने में पूरी तरह सफल नहीं हो सका।

  2. यह कश्मीर की समस्या को सुलझाने में विफल रहा।

8. मानव विकास सूचकांक से आप क्या समझते हैं?

उत्तर:- मानव विकास सूचकांक (HDI) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा जारी किया जाता है। पहली बार यह रिपोर्ट 1990 में प्रकाशित हुई थी। यह सूचकांक जीवन प्रत्याशा, शिक्षा और प्रति व्यक्ति आय के आधार पर जारी किया जाता है, जिससे किसी देश के विकास की वास्तविक स्थिति का पता चलता है।

9. विश्व बैंक की क्या भूमिका है?

उत्तर:- विश्व बैंक की स्थापना 1944 में हुई थी और इसका मुख्यालय वाशिंगटन डी.सी. में है। इसमें 189 सदस्य देश हैं। इसका मुख्य कार्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विकासशील देशों को विकास कार्यों के लिए वित्तीय सहायता (ऋण) और तकनीकी सलाह उपलब्ध कराना है।

10. विश्व व्यापार संगठन (WTO) का क्या उद्देश्य है? अथवा, इसकी भूमिका का उल्लेख कीजिए।

उत्तर:- इसकी स्थापना 1995 में हुई (GATT के उत्तराधिकारी के रूप में)। इसका मुख्यालय जेनेवा में है और सदस्य संख्या 164 है। इसका उद्देश्य वैश्विक व्यापार के नियमों को तय करना और विश्व व्यापार को बढ़ावा देना तथा उसे सरल बनाना है।

11. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख कार्य बताएं।

उत्तर:- WHO संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है जिसकी स्थापना 1948 में हुई। इसका मुख्यालय जेनेवा में है। इसके मुख्य कार्य महामारियों पर नियंत्रण, आवश्यक दवाओं का वितरण, शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाना है।

12. एमनेस्टी इंटरनेशनल क्या है?

उत्तर:- इसकी स्थापना 1961 में हुई और मुख्यालय लंदन में है। यह एक स्वयंसेवी संगठन (NGO) है जो पूरे विश्व में मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अभियान चलाता है और उनसे जुड़ी रिपोर्ट प्रकाशित करता है।

13. यू.एन. वीमेन (UN Women) क्या है?

उत्तर:- यह संयुक्त राष्ट्र की एक संस्था है जिसकी स्थापना 2 जुलाई 2010 को हुई। इसका मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और स्त्री-पुरुष समानता को बढ़ावा देना है।

14. इन संगठनों के पूरे नाम लिखें:

  • (i) UNESCO: यूनाइटेड नेशन्स एजुकेशनल साइंटिफिक एण्ड कल्चरल ऑर्गनाइजेशन।

  • (ii) OPCW: ऑर्गनाइजेशन फॉर प्रोलीफरेशन ऑफ केमिकल वेपन्स।

  • (iii) UNRISD: यूनाइटेड नेशन्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर सोशल डेवलपमेण्ट।

  • (iv) WMO: वर्ल्ड मैट्रोलॉजिकल ऑर्गनाइजेशन।

  • (v) UNHCR: यूनाइटेड नेशन्स हाई कमिश्नर फॉर रिफ्यूजोज।


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Questions)

1. 'अंतर्राष्ट्रीय संगठन' के कोई चार कार्य लिखिए।

उत्तर:- अंतर्राष्ट्रीय संगठन के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं:

  1. अंतर्राष्ट्रीय विवादों का शांतिपूर्ण ढंग से या बाध्यकारी तरीकों से निपटारा करना।

  2. सभी देशों में मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता के प्रति सम्मान तथा उनके अनुपालन के लिए दबाव बनाना।

  3. विश्व को युद्ध की विभीषिका से बचाना।

  4. नई अंतर्राष्ट्रीय राजनीतिक व आर्थिक व्यवस्था स्थापित करना।

2. संयुक्त राष्ट्र संघ के उदय के कारणों का उल्लेख कीजिए।

उत्तर:- इसके उदय के प्रमुख कारण थे:

  • द्वितीय विश्व युद्ध के बाद हुई भीषण तबाही को देखते हुए शांतिपूर्ण निपटारे हेतु एक संस्था की आवश्यकता थी।

  • अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक साझा मंच की कल्पना की गई।

  • विभिन्न देशों के बीच छोटे झगड़ों को युद्ध का रूप लेने से पहले रोकना।

  • यह सोच कि सामाजिक-आर्थिक विकास के अभाव में ही युद्ध होते हैं, अतः विकास को बढ़ावा देकर शांति लाना।

3. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के स्थायी सदस्य के रूप में प्रविष्टि को कुछ देश क्यों चुनौती देते हैं?

उत्तर:- इसके मुख्य कारण निम्नलिखित बताए जाते हैं:

  • कुछ देशों का मानना है कि भारत एक परमाणु शक्ति संपन्न देश है और भारत-पाक तनाव के कारण यह प्रभावी भूमिका नहीं निभा पाएगा।

  • यदि भारत को सदस्यता मिलती है, तो ब्राजील, जर्मनी, जापान और दक्षिण अफ्रीका को भी शामिल करना पड़ेगा।

  • अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका महाद्वीपों के देशों की दावेदारी को प्राथमिकता देने की मांग उठती है।

4. आर्थिक और सामाजिक परिषद के क्या कार्य हैं?

उत्तर:- इसके प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं:

  • अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक, सांस्कृतिक, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी मामलों का अध्ययन करना।

  • मानवाधिकारों व मौलिक स्वतंत्रताओं के प्रति सम्मान बढ़ाने की सिफारिशें देना।

  • आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श हेतु एक केंद्रीय मंच प्रदान करना।

  • महासभा द्वारा निर्धारित सेवाएँ सदस्य राष्ट्रों को प्रदान करना।

  • गैर-सरकारी एजेंसियों (NGOs) के साथ समन्वय करना।

5. संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के क्या कार्य हैं?

उत्तर:- महासचिव के मुख्य कार्य हैं:

  • सचिवालय पर नियंत्रण रखना और संघ के प्रशासन का संचालन करना।

  • महासभा व सुरक्षा परिषद की बैठकें बुलाना और उनके निर्णयों को लागू करना।

  • शांति स्थापना के लिए सेनाओं का गठन करना।

  • गंभीर समस्याओं की जाँच-पड़ताल करना और उस पर रिपोर्ट प्रस्तुत करना।

  • अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में संयुक्त राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करना।

  • अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय से कानूनी सलाह लेना।


Thanks