Home Science 12th अध्याय – 1. शरीर क्रिया विज्ञान viral Objective

 Home Science 12th अध्याय – 1. शरीर क्रिया विज्ञान viral Objective 



  1. निम्न में से कौन स्वर यंत्र और श्वासनली के बीच में स्थित है? (BSEB, 2024)

    (A) पीयूष ग्रंथि (B) एड्रीनल ग्रंथि (C) थायराइड ग्रंथि (D) यौन ग्रंथि

    उत्तर: (C) थायराइड ग्रंथि

  2. वृक्क के ऊपर स्थित अंतः स्रावी ग्रंथि है - (BSEB, 2024)

    (A) पीयूष ग्रंथि (B) थायराइड ग्रंथि (C) अधिवृक्क ग्रंथि (D) अग्नाशय

    उत्तर: (C) अधिवृक्क ग्रंथि

  3. जीवन रक्षक हार्मोन किस ग्रंथि से स्रावित होता है? (BSEB, 2023)

    (A) एड्रीनल (B) पिट्यूटरी (C) थायराइड (D) इनमें से सभी

    उत्तर: (A) एड्रीनल

  4. निम्न में से कौन-सी ग्रंथि शरीर के अन्य ग्रंथियों को नियंत्रित करती है? (BSEB, 2024)

    (A) पैराथायराइड ग्रंथि (B) पिट्यूटरी ग्रंथि (C) अधिवृक्क ग्रंथि (D) थाइमस ग्रंथि

    उत्तर: (B) पिट्यूटरी ग्रंथि

  5. निम्न में से कौन-सी ग्रंथि हड्डियों और मांसपेशियों के विकास को नियंत्रित करती है? (BSEB, 2023)

    (A) पैराथायराइड (B) पिट्यूटरी (C) अधिवृक्क (एड्रीनल) (D) थाइमस

    उत्तर: (B) पिट्यूटरी

  6. अंतः स्रावी ग्रंथि से निकलने वाले स्राव को क्या कहते हैं? (BSEB, 2024)

    (A) एन्जाइम (B) हार्मोन (C) जल (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर: (B) हार्मोन

  7. निम्नलिखित में से कौन-सी अंतः स्रावी ग्रंथि गर्दन में स्थित होती है? (BSEB, 2023)

    (A) अग्न्याशय (B) पीयूष (C) अधिवृक्क (D) थायराइड

    उत्तर: (D) थायराइड

  8. निम्नलिखित में से कौन-सी ग्रंथि इन्सुलिन बनाती है? (BSEB, 2023)

    (A) यकृत (B) अग्न्याशय (C) पीयूष (D) एड्रीनल

    उत्तर: (B) अग्न्याशय

  9. कौन-सी ग्रंथि वृद्धि हार्मोन स्रावित करती है? (BSEB, 2024)

    (A) थायराइड (B) एड्रीनल (C) पिट्यूटरी (D) हाइपोथैलेमस

    उत्तर: (C) पिट्यूटरी

  10. मानव शरीर में पीयूष ग्रंथि कहाँ स्थित होती है? (BSEB, 2023)

    (A) हृदय के आधार में (B) मस्तिष्क में (C) गर्दन में (D) उदर में

    उत्तर: (B) मस्तिष्क में

  11. कौन-सा हार्मोन हृदय की धड़कन को उत्तेजित करता है? (BSEB, 2023)

    (A) थायरॉक्सिन (B) गैस्ट्रिन (C) ग्लाइकोजेन (D) केल्सिटोनिन

    उत्तर: (A) थायरॉक्सिन

  12. निम्नलिखित में से कौन मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि है? (BSEB, 2022)

    (A) यकृत (B) थायराइड (C) वृषण (D) अंडाशय

    उत्तर: (A) यकृत

  13. निम्न में से कौन हार्मोन का कार्य है? (BSEB, 2023)

    (A) प्रजनन (B) वृद्धि और विकास (C) भावनाएँ एवं मनोदशा (D) इनमें से सभी

    उत्तर: (D) इनमें से सभी


  1. शरीर में मुख्य अन्तःस्रावी ग्रंथियों की संख्या है (BSEB, 2019)

    (A) 6 (B) 7 (C) 8 (D) 10

    उत्तर: (C) 8

  2. गले में कौन-सी ग्रंथि पाई जाती है? (BSEB, 2022)

    (A) थायराइड ग्रंथि (B) पीयूष ग्रंथि (C) अधिवृक्क ग्रंथि (D) थाइमस ग्रंथि

    उत्तर: (A) थायराइड ग्रंथि

  3. थायराइड ग्रंथि से निकलने वाला हार्मोन कहलाता है (BSEB, 2020)

    (A) एस्ट्रोजन (B) थायरॉक्सिन (C) इन्सुलिन (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर: (B) थायरॉक्सिन

  4. अंतः स्रावी ग्रंथियाँ होती हैं (BSEB, 2022)

    (A) नलिकाविहीन ग्रंथियाँ (B) वाहिनी (नलिकायुक्त) (C) (A) और (B) दोनों (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर: (A) नलिकाविहीन ग्रंथियाँ

  5. निम्न में से कौन-सा हार्मोन पीयूष ग्रंथि से स्रावित होता है? (BSEB, 2022)

    (A) वृद्धि हार्मोन (B) टेस्टोस्टेरोन (C) एस्ट्रोजन (D) थायरॉक्सिन

    उत्तर: (A) वृद्धि हार्मोन

  6. हार्मोनल असंतुलन का सामान्य लक्षण हैं (BSEB, 2021, 22)

    (A) पेट की चर्बी में वृद्धि (B) घबराहट, चिड़चिड़ाहट (C) अनिद्रा (D) इनमें से सभी

    उत्तर: (D) इनमें से सभी

  7. शुक्राणुओं का निर्माण होता है (BSEB, 2024)

    (A) वृषण में (B) शिश्न में (C) प्रोस्टेट ग्रंथि में (D) अधिवृषण में

    उत्तर: (A) वृषण में

  8. गर्भाशय का आकार कैसा होता है? (BSEB, 2024)

    (A) नाशपाती की तरह (B) सेम के बीज की तरह (C) नारियल की तरह (D) बादाम की तरह

    उत्तर: (A) नाशपाती की तरह

  9. पुरुष अंडकोष स्थित रहता है (BSEB, 2024)

    (A) वक्ष गुहा में (B) उदर गुहा में (C) उदर गुहा के बाहर (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर: (C) उदर गुहा के बाहर

  10. अंतःस्रावी प्रणाली से सम्बन्धित आजकल का सबसे आम रोग है (BSEB, 2021)

    (A) मधुमेह (B) वृद्धि विकार (C) लैंगिक विकास (D) प्रजनन

    उत्तर: (A) मधुमेह

  11. कौन-सी ग्रंथि 'मास्टर ग्लैण्ड' कहलाती है?

    (A) पीयूष ग्रंथि (B) थायरॉइड ग्रंथि (C) एड्रीनल ग्रंथि (D) पैराथायरॉइड ग्रंथि

    उत्तर: (A) पीयूष ग्रंथि

  12. स्त्रियों में निषेचन की प्रक्रिया कहाँ होती है? (BSEB, 2024)

    (A) गर्भाशय (B) डिंबवाही नलिका (C) अंडाशय (D) योनि

    उत्तर: (B) डिंबवाही नलिका

  13. मनुष्य में कितने जोड़ी गुणसूत्र होते हैं? (BSEB, 2023)

    (A) 20 (B) 23 (C) 24 (D) 26

    उत्तर: (B) 23

  14. गर्भ में शिशु का विकास कितने दिनों में होता है? (BSEB, 2022)

    (A) 150 दिन (B) 280 दिन (C) 390 दिन (D) 460 दिन

    उत्तर: (B) 280 दिन

  15. निम्न में से कौन गर्भावस्था की अवस्था नहीं है? (BSEB, 2022)

    (A) शैशवावस्था (B) बीजावस्था (C) पिण्ड अवस्था

    उत्तर: (A) शैशवावस्था



  1. महिलाओं में कितने अंडाशय होते हैं? (BSEB, 2022)

    (A) एक (B) दो (C) तीन (D) चार

    उत्तर: (B) दो

  2. सामान्य गर्भावस्था कितने हफ्तों की होती है? (BSEB, 2023)

    (A) 40 (B) 37 (C) 35 (D) 30

    उत्तर: (A) 40

  3. निम्न में से कौन मादा प्रजनन प्रणाली का भाग नहीं है? (BSEB, 2022)

    (A) शुक्रवाहिका (B) गर्भाशय (C) डिम्बवाहिनी (D) अंडाशय

    उत्तर: (A) शुक्रवाहिका

  4. गर्भावस्था का प्रथम लक्षण क्या है? (BSEB, 2022)

    (A) मासिक धर्म का बंद होना (B) प्रातःकाल जी मिचलाना (C) बार-बार मूत्र त्याग करना (D) स्तनों के आकार में परिवर्तन

    उत्तर: (A) मासिक धर्म का बंद होना

  5. मासिक धर्मचक्र साधारणतया कितने दिनों का होता है? (BSEB, 2022)

    (A) 22 दिन (B) 24 दिन (C) 28 दिन (D) 30 दिन

    उत्तर: (C) 28 दिन

  6. शुक्राणु और अण्डाणु के मिलन को कहते हैं (BSEB, 2022)

    (A) मैथुन (B) संभोग (C) गर्भाधान (D) निषेचन

    उत्तर: (D) निषेचन

  7. नर में शुक्राणु किस नलिका में स्थित होता है? (BSEB, 2022)

    (A) अपवाही नलिका (B) शुक्र नलिका (C) शुक्रवाहिका नलिका (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर: (C) शुक्रवाहिका नलिका

  8. अंडवाहिका पाई जाती है

    (A) छ: (B) चार (C) आठ (D) दो

    उत्तर: (D) दो

  9. निषेचित डिंब का विकास कहाँ होता है? (BSEB, 2021)

    (A) गर्भाशय (B) अंडाशय (C) शुक्रशय (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर: (A) गर्भाशय

  10. रजोधर्म/मासिक धर्म स्त्रियों में सामान्यतः कब समाप्त हो जाता है? (BSEB, 2019)

    (A) 30-35 वर्ष (B) 30-40 वर्ष (C) 40-45 वर्ष (D) 45-50 वर्ष

    उत्तर: (D) 45-50 वर्ष

  11. अंडाशय से अण्डाणुओं के मुक्त होने को क्या कहते हैं?

    (A) अण्डोत्सर्ग (B) गर्भकाल (C) गर्भाशय (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर: (A) अण्डोत्सर्ग

  12. निषेचन क्रिया किसके शरीर के अंदर होती है?

    (A) स्त्री (B) पुरुष (C) स्त्री तथा पुरुष (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर: (A) स्त्री

  13. प्रजनन कार्य किनके सहयोग से सम्पन्न होता है?

    (A) स्त्री तथा पुरुष (B) नर तथा मादा (C) उपर्युक्त में से कोई नहीं (D) (A) व (B) दोनों

    उत्तर: (D) (A) व (B) दोनों

  14. शुक्राणु का जीवनकाल कितना होता है?

    (A) 3-4 दिन (B) 2-3 दिन (C) 4-8 दिन (D) 3-5 दिन

    उत्तर: (D) 3-5 दिन

  15. पुरुष के जनन अंग हैं

    (A) वृषण (B) शुक्रशय (C) शुक्रवाहिनी (D) उपर्युक्त सभी

    उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी

  16. ऐसा कौन-सा शारीरिक तंत्र है जिसका स्वरूप स्त्री व पुरुष दोनों में भिन्न होता है?

    (A) प्रजनन तंत्र (B) श्वसन तंत्र (C) पाचन तंत्र (D) उत्सर्जन तंत्र

    उत्तर: (A) प्रजनन तंत्र

  17. भ्रूण का रोपण होता है

    (A) अंडाशय में (B) डिंब नलिका में (C) गर्भाशय में (D) योनि में

    उत्तर: (C) गर्भाशय में

  18. स्त्रियों के अंडाशय में किसका निर्माण होता है? (BSEB, 2020)

    (A) अण्डाणु (B) एस्ट्रोजन (C) प्रोजेस्टेरोन (D) इनमें से सभी

    उत्तर: (D) इनमें से सभी

  19. बंध्यता के लिए जिम्मेदार होता है

    (A) स्त्री तथा पुरुष में से कोई एक (B) स्त्री तथा पुरुष दोनों (C) केवल स्त्री या पुरुष (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर: (D) इनमें से कोई नहीं

  20. निम्न में से किस हार्मोन के स्राव के कारण पुरुष में पुरुषत्व का गुण आता है? (BSEB, 2021)

    (A) टेस्टोस्टेरोन (B) एस्ट्रोजन (C) प्रोजेस्ट्रॉन (D) प्रोलैक्टिन

    उत्तर: (A) टेस्टोस्टेरोन

  21. यदि मनुष्य में शुक्रवाहिनियों को काट दिया जाए तो क्या होगा?

    (A) शुक्रानूजनन नहीं होगा (B) वीर्य में शुक्राणु नहीं होंगे (C) वीर्य में शुक्राणु अचल होंगे (D) वीर्य में शुक्राणु केन्द्रकविहीन होंगे

    उत्तर: (B) वीर्य में शुक्राणु नहीं होंगे

  22. भ्रूण का विकास पूरा होता है

    (A) चौथे मास के अन्त में (B) छठे मास के अन्त में (C) नवें मास के अन्त में (D) सातवें मास के अन्त में

    उत्तर: (C) नवें मास के अन्त में

  23. अण्डोत्सर्ग के पश्चात् अण्डाशय में बनने वाली अस्थायी अन्तःस्रावी रचना होती है

    (A) कॉर्पस ल्यूटियम (B) कॉर्पस एलबिकेन्स (C) कॉर्पस यूटेटाई (D) कॉर्पस कैलोसम

    उत्तर: (A) कॉर्पस ल्यूटियम

  24. इनमें से किस हार्मोन के कम स्राव से पुरुष में पुरुषत्व की कमी हो जाती है? (BSEB, 2019)

    (A) एस्ट्रोजेन (B) प्रोजेस्ट्रोन (C) एड्रोजेन (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर: (C) एड्रोजेन

  25. मानव शरीर की सबसे बड़ी अंतःस्रावी ग्रंथि कौन है?

    (A) पीयूषिका (Pituitary) (B) थायरॉइड (C) पैराथायरॉइड (D) अधिवृक्क

    उत्तर: (B) थायरॉइड

  26. कौन-सी ग्रंथि ‘Master Gland’ कहलाती है?

    (A) थायरॉइड (B) पीनियल (C) पीयूषिका (Pituitary) (D) अग्न्याशय

    उत्तर: (C) पीयूषिका (Pituitary)

  27. इंसुलिन का स्राव कौन करता है?

    (A) लिवर (B) अग्न्याशय (Pancreas) (C) थायरॉइड (D) पीनियल

    उत्तर: (B) अग्न्याशय (Pancreas)

  28. थायरोक्सिन किस तत्व से बनता है?

    (A) आयरन (B) आयोडीन (C) कैल्शियम (D) सोडियम

    उत्तर: (B) आयोडीन

  29. एड्रेनालिन किसे कहा जाता है?

    (A) Fight or Flight hormone (B) Growth hormone (C) Sleep hormone (D) Sex hormone

    उत्तर: (A) Fight or Flight hormone

  30. किशोरावस्था में द्वितीयक लैंगिक गुण किस हार्मोन से आते हैं?

    (A) थायरॉक्सिन (B) एस्ट्रोजन

    उत्तर: (B) एस्ट्रोजन


  1. डायबिटीज मेलिटस किस हार्मोन की कमी से होता है?

    (A) एड्रेनालिन (B) थायरॉक्सिन (C) इंसुलिन (D) प्रोलैक्टिन

    उत्तर: (C) इंसुलिन

  2. कैल्शियम संतुलन किस हार्मोन से नियंत्रित होता है?

    (A) थायरॉक्सिन (B) पैराथॉर्मोन (C) इंसुलिन (D) मेलाटोनिन

    उत्तर: (B) पैराथॉर्मोन

  3. नींद-जागने की प्रक्रिया किस हार्मोन से नियंत्रित होती है?

    (A) प्रोजेस्टेरोन (B) मेलाटोनिन (C) टेस्टोस्टेरोन (D) एड्रेनालिन

    उत्तर: (B) मेलाटोनिन

  4. निषेचन (Fertilization) कहाँ होता है?

    (A) गर्भाशय (B) अंडाशय (C) डिंबवाही नली (Fallopian tube) (D) योनि

    उत्तर: (C) डिंबवाही नली (Fallopian tube)

  5. महिला में गर्भधारण का स्थान है—

    (A) अंडाशय (B) गर्भाशय (Uterus) (C) योनि (D) फैलोपियन ट्यूब

    उत्तर: (B) गर्भाशय (Uterus)

  6. महिला में कौन-सा हार्मोन गर्भधारण को बनाए रखता है?

    (A) एस्ट्रोजन (B) प्रोजेस्टेरोन (C) FSH (D) LH

    उत्तर: (B) प्रोजेस्टेरोन

  7. अंडाशय से अंडा निकलने की प्रक्रिया को कहते हैं—

    (A) मासिक धर्म (B) डिंबोत्सर्जन (Ovulation) (C) निषेचन (D) आरोपण

    उत्तर: (B) डिंबोत्सर्जन (Ovulation)

  8. किशोरावस्था में द्वितीयक लैंगिक गुण किस हार्मोन से आते हैं?

    (A) थायरॉक्सिन (B) एस्ट्रोजन (C) इंसुलिन (D) प्रोलैक्टिन

    उत्तर: (B) एस्ट्रोजन

  9. प्लैसेन्टा किसका निर्माण है?

    (A) भ्रूण + माँ के ऊतक (B) केवल भ्रूण (C) केवल माँ (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर: (A) भ्रूण + माँ के ऊतक

  10. भ्रूण की सुरक्षा किस द्रव से होती है?

    (A) रक्त (B) एमनियोटिक द्रव (C) प्लाज्मा (D) लिम्फ

    उत्तर: (B) एमनियोटिक द्रव

  11. शुक्राणु कहाँ बनते हैं?

    (A) प्रोस्टेट ग्रंथि (B) अंडकोश (C) वृषण (Testes) (D) मूत्रमार्ग

    उत्तर: (C) वृषण (Testes)

  12. स्पर्म का भंडारण एवं परिपक्वता कहाँ होती है?

    (A) एपिडिडिमिस (B) वास डिफरेन्स (C) यूरेथ्रा (D) प्रोस्टेट

    उत्तर: (A) एपिडिडिमिस

  13. पुरुषों का मुख्य सेक्स हार्मोन है—

    (A) एस्ट्रोजन (B) प्रोजेस्टेरोन (C) टेस्टोस्टेरोन (D) FSH

    उत्तर: (C) टेस्टोस्टेरोन

  14. स्पर्म किस तापमान पर सर्वश्रेष्ठ बनते हैं?

    (A) 37°C (B) 34°C (C) 40°C (D) 30°C

    उत्तर: (B) 34°C

  15. वीर्य (Semen) में मुख्य द्रव किस ग्रंथि से आता है?

    (A) प्रोस्टेट (B) सीमनल वेसिकल (C) कूपर ग्रंथि (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर: (B) सीमनल वेसिकल

  16. स्पर्म का गतिशील भाग कौन होता है?

    (A) हेड (B) मिडपीस (C) टेल (D) न्यूक्लियस

    उत्तर: (C) टेल




  1. स्त्रियों में किशोरावस्था (Puberty) की सामान्य आयु क्या है?

    (A) 8-10 वर्ष (B) 11-14 वर्ष (C) 16-18 वर्ष (D) 20-22 वर्ष

    उत्तर: (B) 11-14 वर्ष

  2. गर्भनाल (Umbilical Cord) का मुख्य कार्य क्या है?

    (A) शिशु को सहारा देना (B) माँ से पोषण पहुँचाना (C) शिशु को गर्म रखना (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर: (B) माँ से पोषण पहुँचाना

  3. प्रसव के तुरंत बाद माँ के स्तनों से निकलने वाला पीला गाढ़ा दूध क्या कहलाता है?

    (A) सीरम (B) प्लाज्मा (C) कोलेस्ट्रम (D) लैक्टोज

    उत्तर: (C) कोलेस्ट्रम

  4. गर्भावस्था के दौरान औसतन कितने वजन की वृद्धि होती है?

    (A) 2-3 किलो (B) 5-6 किलो (C) 10-12 किलो (D) 20-25 किलो

    उत्तर: (C) 10-12 किलो

  5. अण्डोत्सर्ग (Ovulation) मासिक चक्र के किस दिन होता है?

    (A) पहले दिन (B) 7वें दिन (C) 14वें दिन (D) 28वें दिन

    उत्तर: (C) 14वें दिन

  6. स्वस्थ नवजात शिशु का औसत वजन कितना होना चाहिए?

    (A) 1.5 - 2 किग्रा (B) 2.5 - 3.5 किग्रा (C) 4 - 5 किग्रा (D) 5 - 6 किग्रा

    उत्तर: (B) 2.5 - 3.5 किग्रा

  7. दुग्ध स्राव (Milk secretion) के लिए कौन-सा हार्मोन उत्तरदायी है?

    (A) प्रोलैक्टिन (B) इंसुलिन (C) थायरॉक्सिन (D) एस्ट्रोजन

    उत्तर: (A) प्रोलैक्टिन

  8. नर जनन ग्रंथि किसे कहा जाता है?

    (A) वृषण (Testes) (B) अंडाशय (C) पीयूष ग्रंथि (D) अग्न्याशय

    उत्तर: (A) वृषण (Testes)

  9. मादा जनन ग्रंथि किसे कहा जाता है?

    (A) वृषण (B) अंडाशय (Ovary) (C) थाइमस (D) एड्रीनल

    उत्तर: (B) अंडाशय (Ovary)

  10. महिलाओं में स्थायी गर्भनिरोधक उपाय क्या है?

    (A) नसबंदी (Vasectomy) (B) नलबंदी (Tubectomy) (C) कॉपर-टी (D) गर्भनिरोधक गोलियाँ

    उत्तर: (B) नलबंदी (Tubectomy)

  11. सिफलिस (Syphilis) किस प्रकार का रोग है?

    (A) जल जनित (B) वायु जनित (C) यौन संचारित (D) भोजन जनित

    उत्तर: (C) यौन संचारित

  12. एड्स (AIDS) का वायरस किस तंत्र को नष्ट कर देता है?

    (A) पाचन तंत्र (B) श्वसन तंत्र (C) रोग निरोधक क्षमता (Immunity) (D) उत्सर्जन तंत्र

    उत्तर: (C) रोग निरोधक क्षमता (Immunity)

  13. निषेचित अंडे को क्या कहा जाता है?

    (A) भ्रूण (B) युग्मनज (Zygote) (C) अंडा (D) शुक्राणु

    उत्तर: (B) युग्मनज (Zygote)

  14. गर्भाशय की सबसे आंतरिक परत को क्या कहते हैं?

    (A) मायोमेट्रियम (B) एंडोमेट्रियम (C) पेरीमेट्रियम (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर: (B) endoमेट्रियम

  15. शैशवावस्था (Infancy) की अवधि कब से कब तक होती है?

    (A) जन्म से 2 वर्ष (B) 2 से 6 वर्ष (C) 6 से 12 वर्ष (D) 12 से 18 वर्ष

    उत्तर: (A) जन्म से 2 वर्ष

  16. एस्ट्रोजन का मुख्य कार्य क्या है?

    (A) रक्त शर्करा को नियंत्रित करना (B) हड्डियों को मजबूत करना (C) माध्यमिक लैंगिक लक्षणों का विकास (D) नींद लाना

    उत्तर: (C) माध्यमिक लैंगिक लक्षणों का विकास

  17. हाइपोथैलेमस ग्रंथि कहाँ स्थित होती है?

    (A) गर्दन में (B) मस्तिष्क में (C) उदर में (D) वक्ष में

    उत्तर: (B) मस्तिष्क में

  18. अधिवृक्क ग्रंथि (Adrenal Gland) का आकार कैसा होता है?

    (A) गोल (B) त्रिकोणीय (टोपी जैसा) (C) अंडाकार (D) बेलनाकार

    उत्तर: (B) त्रिकोणीय (टोपी जैसा)

  19. रक्त में ग्लूकोज की मात्रा कम होने से कौन-सा रोग होता है?

    (A) मधुमेह (B) हाइपोग्लाइसीमिया (C) घेंघा (D) एनीमिया

    उत्तर: (B) हाइपोग्लाइसीमिया

  20. अग्न्याशय (Pancreas) की किन कोशिकाओं से इंसुलिन निकलता है?

    (A) अल्फा कोशिका (B) बीटा कोशिका (C) डेल्टा कोशिका (D) गामा कोशिका

    उत्तर: (B) बीटा कोशिका

  21. लैंगरहैंस की द्वीपिकाएँ (Islets of Langerhans) कहाँ पाई जाती हैं?

    (A) यकृत में (B) तिल्ली में (C) अग्न्याशय में (D) वृक्क में

    उत्तर: (C) अग्न्याशय में

  22. बौनापन (Dwarfism) किस हार्मोन की कमी से होता है?

    (A) थायरॉक्सिन (B) वृद्धि हार्मोन (STH) (C) इंसुलिन (D) एड्रेनालिन

    उत्तर: (B) वृद्धि हार्मोन (STH)

  23. शरीर की चयापचय (Metabolism) दर को कौन नियंत्रित करता है?

    (A) थायरॉक्सिन (B) इंसुलिन (C) टेस्टोस्टेरोन (D) मेलाटोनिन

    उत्तर: (A) थायरॉक्सिन

  24. थाइमस ग्रंथि शरीर के किस हिस्से में होती है?

    (A) मस्तिष्क (B) गले में (C) छाती (हृदय के पास) (D) पेट में

    उत्तर: (C) छाती (हृदय के पास)

  25. पैराथायरॉइड ग्रंथि की संख्या कितनी होती है?

    (A) 2 (B) 4 (C) 6 (D) 8

    उत्तर: (B) 4

  26. नलिका विहीन ग्रंथियों के अध्ययन को क्या कहते हैं?

    (A) ऑर्थोपेडिक्स (B) एंडोक्राइनोलॉजी (C) कार्डियोलॉजी (D) नेफ्रोलॉजी

    उत्तर: (B) एंडोक्राइनोलॉजी

  27. मिश्रित ग्रंथि (Mixed Gland) का उदाहरण कौन-सा है?

    (A) यकृत (B) अग्न्याशय (C) पीयूष (D) थायराइड

    उत्तर: (B) अग्न्याशय

  28. आयोडीन की कमी से बच्चों में कौन-सा मानसिक रोग हो सकता है?

    (A) क्रेटिनिज्म (जड़मानवता) (B) मधुमेह (C) रक्तचाप (D) मोतियाबिंद

    उत्तर: (A) क्रेटिनिज्म (जड़मानवता)

  29. भ्रूण के हृदय की धड़कन कब शुरू होती है?

    (A) प्रथम सप्ताह में (B) चौथे सप्ताह के अंत में (C) छठे महीने में (D) नौवें महीने में

    उत्तर: (B) चौथे सप्ताह के अंत में

  30. गर्भावस्था के दौरान रक्तचाप (Blood Pressure) का अचानक बढ़ना क्या कहलाता है?

    (A) एनीमिया (B) प्री-एक्लेम्पसिया (C) मधुमेह (D) घेंघा

    उत्तर: (B) प्री-एक्लेम्पसिया


नोट: 

0 Comments